कैलारस: बाजार में वृद्धि की शर्ट पर चाय गिरने से विवाद, परिजनों ने चाय बनाने वाले पिता-पुत्र को पीटा, घायल मुरैना रेफर
कैलारस अस्पताल पर डायल 112 पुलिस के द्वारा घायल प्रकाश और उसके बेटे सतीश को लाए। सतीश ने बताया कि वह बाजार में कुएं पर चाय बेचने का काम करते है। बाजार में चाय पीने आए एक वृद्ध की शर्ट पर चाय फैल जाने से नाराज होकर उसने परिजनो को बुलाकर मारपीट की है। जिसमे प्रकाश को गंभीर चोटे आई है। कैलारस से मुरैना प्रकाश को रेफर किया है, घटना 14 नवंबर शाम 6:00 बजे की है।