उरई: उरई में सट्टेबाजों का नया कारनामा, मुर्गों की लड़ाई में लगते हैं हजारों का सट्टा, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
Orai, Jalaun | Jun 26, 2025 गुरुवार की सुबह 9:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शहर उरई में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें सट्टा बाजों का नया कारनामा सामने आया और मुर्गों की लड़ाई कर कर हजारों रुपए का सट्टा लगने का खेल भी प्रकाशित हुआ, वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले को संज्ञान में लिया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।