अमरोहा: अमरोहा में पंचायत का फरमान, डिडौली में प्रेमी युगल को मक्का के खेत में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया, पंचायत ने कराया निकाह
Amroha, Amroha | May 1, 2026 मामला डिडौली थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को मक्का के खेत में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बाद में दोनों पक्षों के लोगों को बुलाकर गांव में पंचायत बैठाई गई। बताया जा रहा है कि पंचायत में काफी देर तक बातचीत और समझौते की कोशिश चली।