पूरनपुर: कढैर चौरा सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, मुकदमा दर्ज
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कढ़ैर चौरा निवासी अजय पाल की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी मीना देवी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार 5 मई 2026 की शाम करीब 7 बजे अजय पाल कढ़ैर चौरा चौराहे से घरेलू सामान लेकर पैदल घर लौट रहे थे। बाइक की टक्कर से घायल, उपचार के दौरान मौत