विदिशा नगर: ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की टक्कर, युवक की घटनास्थल पर ही मौत
विदिशा जिले के दयानंदपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 38 वर्षीय राजाबाबू राजपूत की मौत हो गई। वे खमतला गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे और सामान लेने खामखेड़ा गए थे। लौटते समय उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।शुक्रवार दोपहर 1 बजे परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।