ग्राम गाड़ाघाट हाई स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया।सोमवार सुबह लगभग 11बजे छात्र-छात्राओं का सम्मान भी हुआ। कक्षा पांचवी आठवीं और दसवीं में प्रथम आए बच्चों को स्वर्गीय श्री मन्नू लाल नंदेसरिया श्रीमती दुलारी बाई की स्मृति में पुरस्कार बांटे गए। विद्यालय में पदस्थ शिक्षक मोनेश के दादा दादीकी याद में यह पुरस्कार बांटे गए।