पुलिस लाइन फिरोजाबाद में संचालित परिवार परामर्श केंद्र, महिला हेल्प डेस्क ने मिशन शक्ति फेज-05 “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” अभियान के तहत रविवार दोपहर तीन बजे क़रीब चार पारिवारिक विवादों को सुलझाते हुए सराहनीय उदाहरण पेश किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शसौरभ दीक्षित के निर्देशन में दीदी प्रोजेक्ट की टीम ने दोनों पक्षों को बुलाकर शांतिपूर्ण वार्ता कराई।