पत्थलगांव: जशपुर में जंगलों में आगजनी की घटनाएं बढ़ी, महुआ और खुखरी के लालच में लगा रहे आग
जशपुर जिले के जंगलों में इन दिनों आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। जानकारी के अनुसार, कुछ ना समझ ग्रामीण महुआ बीनने और खुखरी (जंगली मशरूम) के लालच में जंगलों में आग लगा रहे हैं, जिससे वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही आग लगने की सूचना मिलती है, वन अमला तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा रहा है।