पलिया: दुधवा नेशनल पार्क के जंगल सफारी के बीच प्राइवेट गाड़ी दिखी, उठे सवाल
लखीमपुर खीरी जिले के दुधवा नेशनल पार्क में जंगल सफारी के दौरान जिप्सी वाहनों के बीच एक प्राइवेट गाड़ी खड़ी दिखाई देने से वन विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। वन विभाग के नियमों के अनुसार किसी भी निजी वाहन को जंगल क्षेत्र के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं होती, इसके बावजूद जंगल के अंदर प्राइवेट गाड़ी की मौजूदगी चर्चा का विषय बन गई है।