इटखोरी: विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह: चतरा ईको पार्क में पेंटिंग प्रतियोगिता, बच्चों ने दिया प्रकृति बचाओ का संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस के सप्ताहव्यापी कार्यक्रम के तहत गुरुवार को चतरा दक्षिणी वन प्रमंडल के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने ईको पार्क के एंफीथियेटर में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता जूनियर, सीनियर और ओपन तीन श्रेणियों में हुई। इंदुमती सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, रामेश्वर लाल खंडेलवाल विद्यालय, नाजरेथ स्कूल और डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र