उनियारा उपखंड अधिकारी कार्यालय पर एसआईआर के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। बुधवार को दोपहर 1 बजे बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश चंद धाकड़ के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए नायब तहसीलदार पप्पू लाल खंगार को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने एक समुदाय विशेष के नाम काटने का भी आरोप लगाया।