शहर में जानलेवा स्टंट के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला देवास रोड पर आईजी कार्यालय के सामने का बताया जा रहा है, जहां एक युवक चलती बाइक पर हाथ छोड़कर खड़ा होकर वाहन चलाता नजर आया। युवक ने इसी तरह तीन बत्ती चौराहा तक बाइक दौड़ाई। इस दौरान पीछे से आ रहे एक व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। हालांकि यह वीडियो कब का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं ह