राजातालाब: रामेश्वर में पुरुषोत्तम मास मेले की तैयारियों का विधायक ने लिया जायजा
पुरुषोत्तम मास मेले की तैयारियों का विधायक ने लिया जायजा सेवापुरी। अधिक मास के दौरान आयोजित होने वाले विशेष पुरुषोत्तम मास मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने पंचकोसी परिक्रमा के तीसरे प्रमुख पड़ाव रामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।