खरगोन जिले की बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े किसानों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब सोलना पंप से जुड़े करीब सात गांवों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलने से फसलें प्रभावित होने लगी हैं और किसानों के सामने आर्थिक संकट गहराने की आशंका है।