ईसागढ़: ढाकोनी तिराहे के पास घटिया नाली निर्माण से बाल-बाल बची बस
ईसागढ़ में ढाकोनी तिराहे के पास लापरवाही और भ्रष्ट निर्माण ने 40 लोगों की जान को खतरे में डाल दिया। चंदेरी से आ रही यादव बस रविवार को दोपहर लगभग एक बजे जैसे ही ढाकोनी तिराहे के पास निर्माणाधीन सड़क से गुजरी, सड़क किनारे बनी घटिया नाली अचानक धंस गई और बस का पहिया उसमें फंस गया। बस बुरी तरह असंतुलित हो गई, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।