फतुहा: जीविका बीपीएम प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई, बीडीओ ने हरी झंडी दिखाई
Fatwah, Patna | Nov 3, 2025 जीविका बीपीएम प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में फतुहा प्रखंड परिसर से जीविका दीदीयों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली है। फतुहा बीडीओ गौतम कुमार सिन्हा ने इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इस रैली में 300 से अधिक जीविका दीदियाँ शामिल हुई हैं। रैली फतुहा शहर के 27 वार्डों में घूम कर मतदान करने के लिए जागरूकता फैलाएगी। मौके पर प्रखंड के कर्मी मौजूद रहे है।