हेरहंज: घूरे ग्राम में स्टेट बैंक के पास बारिश में वज्रपात से एक युवक की मौत, तीन गंभीर
शनिवार शाम 5:30 बजे हेरहंज प्रखंड मुख्यालय के घुरे ग्राम स्थित स्टेट बैंक के समीप बारिश के दौरान हुई बज्रपात की चपेट में आने से एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक युवक कि पहचान गणेश साहू के पुत्र दयानंद साहू 25 वर्ष के रूप में हुई lजबकि घायलों की पहचान संदीप साहू ,संदीप कुमार उर्फ डब्लू, बबलु यादव के रूप में हुई