बुधवार 3 बजे डीएम श्री नवीन ने निर्माणाधीन कुंडघाट जलाशय योजना का निरीक्षण किया एवं प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उपस्थित अधीक्षण अभियंता, सिंचाई अंचल, कार्यपालक अभियंता, सिंचाई प्रमंडल सिकंदरा के साथ आवश्यक विमर्श किया गया तथा शेष निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।