गिरिडीह: शहर के शिव मोहल्ला स्थित होटल गार्डन व्यू में रोटरी क्लब आफ गिरिडीह ग्रेटर का मनाया गया 23वां स्थापना दिवस
शहर के शिव मोहल्ला स्थित होटल गार्डन व्यू में रविवार को रोटरी क्लब आफ गिरिडीह ग्रेटर का 23वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। यहां रोटरी क्लब ऑफ़ गिरिडीह ग्रेटर के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। वर्ष 2024 25 में किए जाने वाले कार्यों की झलकियां पेश की गई। क्लब में सदस्यता बढ़ाई जाएगी क्लब के कार्यों में मीडिया की सहभागिता को सुनिश्चित किया जाएगा।