टिकारी: बिशुनपुर में दो दिवसीय संतमत सत्संग का भंडारे के साथ समापन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
Tikari, Gaya | May 18, 2026 बिशुनपुर में आयोजित 2 दिवसीय संतमत सत्संग का सोमवार संध्या भव्य भंडारा के साथ समापन हुआ। निकट के गांव से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। संत सदगुरू महर्षि मेँही परमहंस जी महाराज के आशीर्वाद से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य प्रवचनकर्ता के रूप में गुरु प्रमोद जी महाराज व निलाम्बर राही जी महाराज ने प्रवचनों से सभी को सत्संग के महत्व से अवगत कराया।