सतना। जिले के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुलुआ में पारिवारिक विवाद के दौरान एक व्यक्ति द्वारा महिलाओं पर पत्थर फेंकने का मामला सामने आया है। घटना में महिलाओं को चोटें आने की बात कही जा रही है।पीड़ित पक्ष के अनुसार, विवाद के दौरान आरोपी ने महिलाओं पर जमकर पत्थर बरसाए,जो वीडियो वायरल होते ही बना चर्चा का केंद्र, व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल।