अनूपगढ़: अनूपगढ़ के गाँव 27ए के एक व्यक्ति की जहरीले पदार्थ के सेवन से इलाज के दौरान हुई मौत
गांव 27ए रहने वाले छिन्द्रपाल की जहरीला पदार्थ का सेवन करने से अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक छिन्द्रपाल के भाई विशंभर सिंह पुत्र बलवंत सिंह ने आज बुधवार सुबह 11 बजे पुलिस को बताया कि उसका भाई नशा करने का आदी था और उसने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। छिन्दरपाल को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।