बरेली: थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र फरीदापुर में पीएसी जवान की पत्नी की हत्या के मामले में पीएसी जवान समेत 3 गिरफ्तार
थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र फरीदपुर में बीते कुछ दिन पहले पीएसी जवान की पत्नी की हत्या मामले में पीएसी जवान समेत तीन गिरफ्तार। पीएसी जवान रवि ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर अपनी पत्नी मीनू की हत्या कराई थी। पुलिस ने पूरी हत्या का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।