शंभूगंज: शंभूगंज पुलिस ने शादी की नीयत से अपहृत युवती को एक गांव से बरामद किया
शंभूगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी के नियत से अपहरित युवती को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए बरामद कर लिया। इसके बाद युवती को महिला पुलिस अभीरक्षा के बीच थाना लाया गया। थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बुधवार की सुबह करीब 10 बजे बताया की बरामद युवती को फर्द बयान के लिए न्यायालय भेजा जा रहा है। उसके बाद ही आगे की कोई कार्रवाई की जाएगी।