शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव से अपहृत विवाहिता मुंबई में गर्भवती हालत में मिली है। अपह्रत विवाहिता को खोजने में पुलिस को एक साल लग गया है। हालांकि मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। पुलिस ने विवाहिता को दस्तयाब कर बयान एवं मेडिकल जांच के लिए उसे बेतिया भेज दिया है।