बरई टोला गांव निवासी जूता चप्पल व्यवसायी सिकंदर महतो के अपहरण का मामला झूठ निकला। शिकारपुर पुलिस ने गुत्थी सुलझाते हुए बताया कि सिकंदर महतो का अपहरण नहीं हुआ बल्कि वह प्रेम प्रसंग में दूसरी महिला के साथ हाजीपुर में रह रहा था। पुलिस ने उसके मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर हाजीपुर से बरामद कर लिया है।