खागा: बारातियों से भरी कार विद्युत पोल से टकराई, दो की मौत, पांच घायल, चार की हालत नाजुक, कानपुर रेफर
फ़तेहपुर जिले के अशोथर थाना क्षेत्र के पुर बुजुर्ग गांव के पास शनिवार तड़के करीब 2:45 बजे एक तेज रफ्तार महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे लगे तीन विद्युत पोल से टकराई और फिर खंती में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा