खिरकिया: जिले के खिड़कियां स्थित अग्रवाल पेट्रोल पंप पर डीजल के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, लगी लंबी कतारें
Khirkiya, Harda | May 31, 2026 जिले की तहसील खिड़कियां स्थित अग्रवाल पेट्रोल पंप पर आज सुबह से ही किसानों की भारी भीड़ देखने को मिली। खेतों में बुवाई और अन्य कृषि कार्यों के लिए डीजल लेने पहुंचे किसानों को घंटों लंबी कतारों में खड़े रहकर इंतजार करना पड़ा। सुबह से ही पेट्रोल पंप पर किसानों की लाइन लगातार बढ़ती गई और स्थिति यह रही कि कई किसान काफी देर तक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।