बूंदी: रामगंज-बालाजी NH-52 पर गाय को बचाने के चक्कर में एक साथ टकराई 5 कारें, कोई हताहत नहीं
Bundi, Bundi | Aug 19, 2024 जिले के रामगंज बालाजी फोरलेन बाईपास पर अचानक सड़क पर डिवाइडर के बीच से गाय आ जाने के बाद एक-एक करके पांच कारें एक साथ टकरा गई। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 52 रामगंज बालाजी बाईपास पर बूंदी से कोटा की ओर जा रही कार के आगे एक गाय आ जाने के बाद आगे चल रहे कार चालक ने उसे बचाने के प्रयासों में ब्रेक लगा दिया। ब्रेक लगाने से एक-एक कर पांच कार टकरा गई।