बूंदी: 14 साल बाद नमाना क्षेत्र स्थित गरडदा बांध पर चली 6 इंच की चादर, 62 फीट है भराव क्षमता
Bundi, Bundi | Aug 19, 2024 नमाना क्षेत्र में स्थित जिले की बहूप्रतीक्षित मध्यसिचाई परियोजना के तहत बना गरड़दा बांध 14 साल बाद छलक गया।करीब 62 फीट भराव क्षमता वाले इस बांध पर 6 इंच की चादर चल रही है।बांध के छलकने से किसानों में बड़ा उत्साह है। उनका मानना है कि इस बांध के पूरा भरने से क्षेत्र का तो जलस्तर बढ़ेगा ही साथ ही क्षेत्र में पानी की कमी भी दूर होगी।