दुधि: झरइलटोला में बाइक बैल से टकराई, आधार कार्ड बनवाने जा रहे 3 लोग हुए घायल
सोनभद्र के म्योरपुर ब्लॉक के आरंग पानी झरईल टोला में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। ये सभी आधार कार्ड बनवाने दुद्धी जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत आरंग पानी निवासी रामरती भगत अपनी पत्नी गीता और रिश्तेदार संगीता के साथ बाइक से दुद्धी जा रहे थे। शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे झरईलटोला विद्यालय के पास अचानक एक बैल सड़क पर आ गया।