फूलपुुर: स्वामी अड़गड़ानंद महाराज की कुटिया पर वृक्षारोपण किया गया, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
बहादुरपुर विकासखंड स्थित ग्राम सभा छिबैया में शुक्रवार 01 बजे स्वामी अड़गड़ानंद महाराज की कुटिया परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ गंगापार के जिलाध्यक्ष पिंटू वर्मा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की गई।