दुर्गावती: दुर्गावती में रामनवमी के अवसर पर श्री राम की झांकी के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में भव्य शोभायात्रा निकाली गई
दुर्गावती में शुक्रवार की शाम 5:00 बजे रामनवमी के अवसर पर श्रीराम की झांकी के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रीराम भक्तों ने भाग लिया। यह शोभा यात्रा कल्याणपुर से चेहरिया,डहला, दहियाव होते हुए दुर्गावती बाजार में दुर्गा मंदिर पर संपन्न हुई।