बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के श्यामगंज पुल के नीचे करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
बारादरी थाना क्षेत्र के श्यामगंज पुल के नीचे करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। थाना पुलिस आस पड़ोस के जिलों व आस-पड़ोस के थानों से पहचान करने की कोशिश में जुट गई है।