जशपुर: हनुमान जन्मोत्सव पर बहमा में हनुमान टेकरी मंदिर का लोकार्पण सम्पन्न, सालिक साय भी हुए शामिल
गुरुवार की दोपहर 2 बजे हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर कांसाबेल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बहमा में स्थित हनुमान टेकरी मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं श्रद्धा से ओतप्रोत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष जशपुर सालिक साय शामिल हुए। उन्हो