शाहनगर: डीजल चोरी मामले में 5 महीने से फरार अजय गौतम गिरफ्तार, शाहनगर थाना क्षेत्र के खर्रा ग्राम से पुलिस ने किया गिरफ्तार
हम आपको बता दें कि पिछले पांच महीनो से पुलिस को चकमा देकर फरार आरोपी अजय उर्फ बीपेश गौतम निवासी खर्रा थाना शाहनगर को पन्ना पुलिस ने धर दबोचा है, दरअसल बीते जुलाई माह में पन्ना जिले की मडला थाना पुलिस ने डीजल चोरी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था।