शाहनगर: ग्राम पंचायत बिसानी में ग्रामवासियों ने ग्रामसभा में शराब विक्रय पर प्रतिबंध लगाया, महिलाओं में खुशी का माहौल
क्षेत्र के गांव-गांव में फैले नशे के कारोबार ओर शराब के अवैध विक्रय को लेकर जहां स्थानीय प्रशासन नाकाम साबित हुआ है,वहीं यहां की ग्राम पंचायत बिसानी में नशे के विरुद्ध अनुकरणीय प्रयास किया गया है।गुरुवार को शाम 5 बजे के लगभग ग्रामीणों ने बताया की यहां बढ़ती पारिवारिक समस्याओं के लिए शराबखोरी एक बड़ा कारण रही है ।