बेगूसराय: मुफसिल थाना की पुलिस ने 01 देशी मोस्केट के साथ 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
मुफस्सिल थाना की पुलिस ने 01 देसी मोस्केट के साथ 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि मुफसिल थाना को सूचना मिली कि 01 व्यक्ति किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य अपने घर में हथियार छिपा कर रखे हुए हैं.