लखनऊ में मोहनलालगंज क्षेत्र के DLF गार्डन सिटी कॉलोनी में अमेरिका में रह रहे निवासी के घर में चोरी की घटना सामने आई है। गृहस्वामी ने बताया कि 19 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों ने उनके आवास में सेंध लगाई। उन्होंने बताया कि घटना की पूरी फुटेज उनके घर में लगे कैमरे में कैद है, जिसे पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है।