पनागर: मजदूरी की बात पर विवाद, मां-बेटे ने दलित महिला और उसके पुत्र को पीटा, SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज
पनागर थाना अंतर्गत ग्राम टिकारी में मजदूरी के मामूली विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब एक मां-बेटे ने मिलकर दलित महिला और उसके पुत्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना रविवार सुबह करीब 8:30 बजे की है, जब मजदूरी करने वाली श्रीमती रामदुलारी दाहिया के बेटे मोहित को काम की बात पर शुभम पटेल ने डंडे से पीट दिया। जब रामदुलारी अपने बेटे के साथ मौके पर पहुंची और शुभम