अनूपपुर: जिले में हनुमान प्रकटोत्सव की धूम, मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, शाम को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
जिले में चैत शुक्ल पूर्णिमा के अवसर पर हनुमान प्रकटोत्सव पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। जिला मुख्यालय सहित कोतमा, जैतहरी, अमरकंटक, राजेंद्रग्राम और बिजुरी क्षेत्रों में सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, हवन, सुंदरकांड पाठ और रामायण पाठ का आयोजन किया गया।