झाझा: झाझा प्रखण्ड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही सरस्वती पूजा, छात्र-छात्राओं व श्रद्धालुओं में उत्साह
Jhajha, Jamui | Jan 23, 2026 झाझा प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती पूजा का पर्व पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। प्रखंड के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों सहित सार्वजनिक व निजी स्थलों पर भव्य पूजा पंडालों का निर्माण कर विद्या की देवी मां सरस्वती की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पंडालों को रोशनी, फूलों एवं कलात्मक सजावट से सजाया गया है। पूजा के अवसर पर शिक्षण संस्थान व अन्य ज