झाझा: पैक्स चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन प्रखंड कार्यालय झाझा में उमड़ी उम्मीदवारों की भीड़, 46 ने भरे पर्चे
Jhajha, Jamui | Jan 22, 2026 झाझा प्रखंड क्षेत्र के नौ पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में उम्मीदवारों की भारी भीड़ देखी गई। बैजला, करहरा, महापुर, बाराजोर, बोड़वा, हथिया, करमा, बाराकोला एवं बलियाडीह पंचायतों में 6 फरवरी को चुनाव होना है, जिससे चुनावी माहौल पूरी तरह गर्माया रहा। अंतिम दिन प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ प्रखंड का