झाझा: घोरपारण के पास टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस पर पथराव, बोगी का शीशा हुआ क्षतिग्रस्त
Jhajha, Jamui | Jan 22, 2026 जसीडीह–झाझा रेलखंड पर बुधवार को घोरपारण के समीप 18183 अप टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस पर असामाजिक तत्वों ने पथराव किया। घटना में ट्रेन की बी1 एसी बोगी की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हुआ। हालांकि किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन अचानक हुई घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर ट्रेन के झाझा स्टेशन पहुंचते ही आरपीएफ उप निरीक्षक मुकेश कुमार