काशी विश्वनाथ के दर्शनार्थियों से मोबाइल छीनकर भागने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शनार्थियों से मोबाइल चोरी करके भागने के आरोपी को चौक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर विमल मिश्रा ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के आधार पर आरोपी को धर दबोचा। उसके साथियों और मोबाइल के खरीदारों के घर भी दबिश दी लेकिन भाग निकले।