डेनमार्क के आधुनिक मशीन से होगी सीवर
सफाई: देर रात जलकल विभाग ने किया ट्रायल
वाराणसी के सीवर की सफाई के लिए नगर निगम ने डेनमार्क से अत्याधुनिक आन साइट स्लज डीवाटरिंग वाहन मंगाया है। इसके लिए शासन ने निगम को साढ़े छह करोड़ रुपये का अनुदान मुहैया कराया था। इसका ट्रायल सोमवार को बीएचयू ट्रामा सेंटर के सामने किया गया। अधिकारियों का दावा है कि इससे हम शहर के सीवर समस्या को काफी हद तक साफ कर पायेंगे।