गुना में संविधान दिवस पर 26 नवंबर दोपहर को ओबीसी महासभा ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और कलेक्टर को ज्ञापन दिया। वक्ताओं ने कहा, मध्य प्रदेश में ओबीसी को वर्तमान में 14% आरक्षण है 13% होल्ड पर रखा है। जबकि जनसंख्या के अनुपात में 27% आरक्षण होना चाहिए। ओबीसी महासभा ने प्रदर्शन कर ओबीसी आरक्षण सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया।