कोटा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से दिवंगत खाताधारक की पत्नी को मिला ₹2 लाख का सहारा
Kota, Bilaspur | Sep 18, 2025 एसबीआई बैंक शाखा बेलगहना के खाताधारक स्व बंधन सिंह भानु के आकस्मिक निधन के बाद उसकी पत्नी रजनी भानु को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत ₹2लाख का बीमा क्लेम प्राप्त हुआ। एसबीआई बैंक बेलगहना के ब्रांच मैनेजर ने लाभार्थी को ₹2लाख का चेक सौंपते हुए कहा कि यह योजना सचमुच गरीब और मध्यवर्गीय परिवारों के लिए संकट की घड़ी में सहारा बनती है