मोहनलालगंज: रायबरेली रोड पर दर्दनाक हादसे में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, अज्ञात चालक पर दर्ज हुआ मुकदमा
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में हरदोई निवासी 32 वर्षीय आशुतोष मिश्रा की मौत हो गई। वह वैगनआर कार से रायबरेली से लखनऊ आ रहे थे, तभी फुलवरिया मोड़ के पास अज्ञात ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल आशुतोष को सीएचसी मोहनलालगंज से ट्रामा सेंटर पीजीआई रेफर किया गया।