नामकुम: रांची रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने 24 बोतल अवैध शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
Namkum, Ranchi | Jun 30, 2026 रांची रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने 24 बोतल अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम करीब सात बजे प्रेस रिलीज जारी कर आरपीएफ ने बताया कि आरपीएफ द्वारा राउंड और चेकिंग अभियान के दौरान 24 बोतल अवैध व्हिस्की के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बिहार के पटना जिले के विवेक कुमार सिंह के रूप में हुई है।